रेवांचल टाईम्स - जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की चल रही है मनमानी जो समिति अपात्र है। उसे दे दी खरीदी केन्द्र और आदिवासी समाज की महिलाओ के द्वारा चलाऐ जा रहै ।जय श्रीराम स्वसहायता समूह को पात्र होते हुऐ भी कर दिये आपात्र मध्यप्रदेश के मुख्यमँत्री आदिवासियो के सम्मान मे यात्राये निकाल रहे है ।प्रदेश की महिलाओ को अपनी बहन बोल कर उनका हर क्षेत्र मे सम्मान कर रहे है। इसी सम्मान की कडी मे धान एवं गेहु के उपार्जन का काम स्वसहायता समूह को देकर प्रदेश की महिलाओ का अर्थिक सम्मान देने की बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान के द्वारा कही गई। लेकिन जिला सिवनी के जिला के अधिकारी के आगे किसी की नही चल रही है।
मामला है सिवनी विकासखंड के मेहरापिपारिया का
जहाँ पिछली गेहू खरीदी केन्द्र जय श्रीराम स्वसहायता समूह को दी गई थी ।जिसमे खादय विभाग के द्वारा बहुत सारे गाँव जो की इस खरीदी केन्द्र मे थे ।उन्हे काटकर समनापुर समिति मे जोड दिया गया
उसमे समूह को को घटा हुआ जिससे समूह अपात्र हो गया। लेकिन समूह की नियमावली के अनुसार घाटे की राशि जमा कर दी जाती है ।तो समूह पात्र हो जाता है ।और जय श्रीराम स्वसहायता समूह के द्वारा 22/9/2021 को 184000/ हजार रूपये जिला सहकारी बैक मे जमा कर जिला खादय अपूर्ति विभाग मे सारे उसकी पावती एवं अन्य दस्तावेज जमा किये गये लेकिन विभाग कै अधिकारीयो की मनमानी और भ्रष्टकार्य प्रणाली के चलते उस समूह का नाम भोपाल नही पहुचाया गया। और जानबूझ कर उसे उपार्जन पोर्टल मे दर्ज नही करवाया गया। जब समूह के द्वारा धान उपार्जन हेतु अवेदन किया गया तो उसे अपात्र बता दिया गया ।और जब क्षेत्रिय विधायक के द्वारा लेटर लिखकर जिला क्लेकटर से बात की तो क्लेक्टर महोदय ने तुरंत
F D जमा करवाकर लेटर भोपाल पहुँचाने की बात कही थी ।साथ ही खादय अपूर्ति विभाग के द्वारा आज तक फाईल नही पहुँचाई गई ।और जो समिति समनापुर अपात्र है। उसे खरीदी केन्द्र दे दिया गया। उस सोसयटी का प्रबंधक जौ कि एक बार अनिमितताऐ पाये जाने पर सस्पेडं हो चुका था ।तथा उसके ऊपर डिवठी खरीदी केन्द्र का 800किवंटल गेहु खराब गेहु की जप्ती बनी थी लेकिन आज भी खादय विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई । अगर ऐसे जिला खादय अधिकारी प्रबंधक तथा ऐसे कर्मचारियो को अगर खरीदी केन्द्र दिया जाता है। तो फिर समूह को खरीदी केन्द्र देने का डंका क्यो पिटा जा रहा है । अगर उक्त समिति को खरीदी कैन्द्र दिया जाता है। सभी समूह जिनके द्वारा उपार्जन हेतु जिला आवेदन किया गया था। सभी के साथ यही अन्याय हो रहा है। चाहे बरघाट विकासखंड हो या सिवनी सभी समूह के द्वारा अगामी समय मे हो सकता है। विशाल आन्दोलन और आज मेहारापिपारिया खरीदी केन्द्र से हो चुकी है शुरूआत सभी।
अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment